अजब देखा काशीपुर शहर सारे जगत मे ।।

काशीपुर, हिन्दी ब्लॉग No Comments »

कथावाले सस्ते फिरत धर पोथी बगल मे ।
लई थैली गोली घर-घर हकीमी सब करें ।।
रंगीला-सा पत्रा कर धरत जोशी सब बने ।
अजब देखा काशीपुर शहर सारे जगत मे ।।१।।

जहाँ पूरी गरमा-गरम, तरकारी चटपटी ।
दही बूरा डन भर-भार भले ब्राह्मण छकें ।।
छहे न्यैतेवारे सुनकर अठरे बाद गये ।
अजब देखा काशीपुर शहर सारे जगत मे ।।२।।

जहाँ ढेला नदी ढिग रहट मेला दिन छिपे ।
जहाँ पट्टी पातुर झलकट पारी-सी महल मे ।।
तले ठोकर खाते फिरत सब गलिन मे ।
अजब देखा काशीपुर शहर सारे जगत मे ।।३।।

कदी जसपुर पट्टी फिरकर कदी तो चिलकिया ।
कदी घर मे सोते भर नयन भोरे उठ चले ।।
सभी तात्त लादे बनज रूज़गरी सब बने ।
अजब देखा काशीपुर शहर सारे जगत मे ।। ४ ।।

यहाँ ढेला नद्दी उत बहत गंगा निकट में ।
यहाँ भोला मोटेश्वर रहत विश्वेश्वर वहाँ ।।
यहाँ सण्डे दण्डे कर धर फिरें शाँडउत ही ।
फरक क्या है काशीपुर शहर काशी नगर में ।। ५ ।।

-कवि गुमानी पन्त जी द्वारा काशीपुर के बारे में लिखी कविता

ड्रूपल हिन्दी लोकीकरण योजना

ड्रूपल, हिन्दी ब्लॉग No Comments »

हिन्दी लोकीकरण योजना का पहला अनुवाद पैकेज अब डाउनलोड के
लिये http://drupal.org/project/hi पर उप्लब्ध है !

हिन्दी लोकीकरण योजना
प्रगति की स्थिति

# १३ योगदानकर्ता
# १३५६ अनुवाद दर्ज

अब आप भी सुझाव जमा कर स़कते है नीचे दिये लिन्क पर जाकर

ड्रूपल हिन्दी लोकीकरण योजना का साथ दे http://localize.drupal.org/translate/languages/hi

पहला हिन्दी ब्लॉग !

हिन्दी ब्लॉग 1 Comment »

मेरे नये हिन्दी ब्लॉग मे आपका स्वागत है।

Get Adobe Flash playerPlugin by wpburn.com wordpress themes
WP Theme & Icons by N.Design Studio. Indified by IndiBlogger.in.
Entries RSS Comments RSS लॉगइन